साइबर ठगों ने SBI की फर्जी नेट बैंकिंग वेबसाइट से देशभर में ग्राहकों को लगाया करोड़ों का चूना

दिल्ली पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक की फर्जी वेब साइट SBI Net Banking बनाकर बैंक ग्राहकों को करोड़ों की चपत लगाने वाले अपराधियों का पर्दाफाश कर देश के विभिन्न क्षेत्रों से झारखंड के 23 साइबर क्रिमिनल को एक साथ गिरफ्तार किया है। ये सभी गिरिडीह और धनबाद के रहने वाले हैं।
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मामले में अलग-अलग राज्यों से 23 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित अब तक हजारों लोगों के साथ करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। ये साइबर ठक भारतीय स्टेट बैंक की नेट बैंकिंग की फर्जी बेवसाइट बनाकर ग्राहकों को अपना केवाइसी अपडेट कराने को कहते थे। जैसे ही बैंक के ग्राहम अपने बैंक की जानकारी उक्त वेबसाइट पर डालते थे वैसे ही उनके खाते से पैसे कट जाते थे। इन पैसों को आरोपित तुरंत अलग-अलग स्थानों पर स्थित एटीएम बूथ से निकाल लेते थे। पुलिस ने एटीएम बूथों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये एक-एक कर इन आरोपितों इन ठगांे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 58 मोबाइल फोन, 12 लेपटाप, 20 डेबिड कार्ड और 202 सिम कार्ड बरामद किये हैं। गिरफ्तार साइबर ठगों के नाम व पते इस प्रकार हैं।

  1. पवन मंडल पुत्र श्री युगल मंडल निवासी गांव मार्गाेडीह, थाना गांधी, जिला गिरिडीह, झारखंड आयु 21 वर्ष
  2. टिंकू कुमार मंडल पुत्र श्री. युगल मंडल निवासी गांव मार्गाेडीह, पीएस गांधी, जिला गिरिडीह, झारखंड आयु 27 वर्ष
  3. छोटू कुमार मंडल पुत्र स्वर्गीय उम्मेद मंडल निवासी गांव मार्गाेडीह, पीएस गांधी, जिला गिरिडीह, झारखंड आयु 24 वर्ष
  4. संदीप मंडल पुत्र श्री. राधे मंडल निवासी गांव मार्गाेडीह, पीएस गांधी, जिला। गिरिडीह, झारखंड। आयु 27 वर्ष
  5. रामजीत मंडल पुत्र श्री. अर्जुन मंडल निवासी गांव मार्गाेडीह, पीएस गांधी, जिला। गिरिडीह, झारखंड। आयु 37 वर्ष
  6. बीरेंद्र मंडल पुत्र रूपलाल मंडल निवासी गांव मार्गाेडीह, पीएस गांधी, जिला। गिरिडीह, झारखंड। आयु 31 वर्ष
  7. सुशील कुमार मंडल पुत्र वकील मंडल निवासी गांव लावनिया, पीएस देवरी, जिला। गिरिडीह, झारखंड। आयु 25 वर्ष
  8. रवि कुमार मनदाल पुत्र श्री. अशोक मंडल निवासी गांव जुडपनिया, पीएस बेंगाबाद, जिला। गिरिडीह, झारखंड। आयु 23 वर्ष
  9. संजीत कुमार पुत्र छतरदारी मंडल निवासी गांव चुंगलो, पीएस जामवा, जिला। गिरिडीह, झारखंड। आयु 26 वर्ष
  10. राज किशोर मंडल पुत्र बालेश्वर मंडल निवासी गांव गांव मार्गाेडीह, पीएस गांधी, जिला। गिरिडीह, झारखंड। आयु 27 वर्ष
  11. विकास कुमार मंडल पुत्र श्री. अशोक मंडल निवासी गांव जुडपनिया, पीएस बेंगाबाद, जिला। गिरिडीह, झारखंड। आयु 20 वर्ष
  12. महेंद्र मंडल पुत्र श्री. तुलसी मंडल निवासी गांव पंडरी, पीएस ताराटांड, जिला। गिरिडीह, झारखंड। आयु 20 वर्ष
  13. शंकर कुमार मंडल पुत्र बलदेव मंडल निवासी गांव घोस्को पोस्ट बुधुडीह, पीएसएहिल्यापुर, गिरिडीह झारखंड आयु 33 वर्ष
  14. पप्पू कुमार मंडल पुत्र किशोरी मंडल निवासी गांव संथालडीह, पोस्ट चिरक, थाना टुंडी, जिला धनबाद, झारखंड। आयु 27 वर्ष
  15. कुलदीप मंडल पुत्र श्री. भीम मंडल निवासी गांव खटजोरी, पोस्ट मनियाडीह, जिला। धनबाद, झारखंड। आयु 22 वर्ष
  16. प्रमोद कुमार पुत्र श्री. बाशुदेव गोप निवासी क्यू नंबर 971, न्यू कॉलोनी मुरैडीह, पीएस ब्रोरा, जिला। धनबाद, झारखंड। आयु 21 वर्ष
  17. बिनोद कुमार पुत्र श्री. बाशुदेव गोप निवासी क्यू नंबर 971, न्यू कॉलोनी मुरैडीह, पीएस ब्रोरा, जिला। धनबाद, झारखंड। आयु 36 वर्ष
  18. नीरज शर्मा / भोला पुत्र महेंद्र शर्मा निवासी ग्राम करामाटांड, पीओ चरक, पीएस मनियाडीह, धनबाद। आयु 26
  19. तिंकुकुमार मंडल पुत्र गणेश मंडल निवासी चरकखुर्द, पीओ चरक, पीएस मनियाडीह, धनबाद, आयु 24 वर्ष
  20. टिंकुकुमार मंडल पुत्र रामू मंडल निवासी ग्राम चरकखुर्द, पीओ चरक, पीएस मनियाडीह, धनबाद, आयु 26 वर्ष।
  21. उमेश कुमार मंडल पुत्र रामू मंडल निवासी ग्राम चरकखुर्द, पीओ चरक, पीएस मनियाडीह, धनबाद, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।
  22. राजेंद्र मंडल पुत्र खुबलाल मंडल निवासी गांव संथालडीह, पीओ चरक, पीएस मनियाडीह, धनबाद, झारखंड, उम्र 24 वर्ष।
  23. संजय कुमार मंडल पुत्र अनंत मंडल निवासी गांव संथालडीह, पीओ चरक, पीएस मनियाडीह, धनबाद, झारखंड, उम्र 26 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!