पतंजलि योगपीठ में साध्वी ने छत से कूद कर दी जान
हरिद्वार स्थित सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ की एक साध्वी ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूद कर जान दे दी। मध्य प्रदेश की साध्वी वराग्या 2018 से पतंजलि योगपीठ की कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। वह खुद भी पढ़ाती थी। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। साघ्वी ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। पौके पर पहुंची पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।