लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह होंगे उत्‍तराखण्‍ड के राज्यपाल

उत्तराखंड की राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा 8 सितंबर को इस्‍तीफा देने के बाद राष्‍ट्रपति भवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। भारतीय सेना में गौरवशाली सेवा देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह कई पदकों से सम्मानिक हैं। करीब चार दशकों की सेवा के बाद वे फरवरी 2016 में सेना से रिटायर्ड हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया। वह सैन्य संचालनों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में चीन से जुड़े परिचालन और सैन्य रणनीतिक मुद्दों को भी संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह सेना में रहने के दौरान, एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों, वार्षिक संवादों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने महत्वपूर्ण सैन्य कूटनीतिक और सीमा या वास्तविक नियंत्रण रेखा की बैठकों के लिए सात बार चीन का दौरा किया। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एम.फिल किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!