विवाहिता की फरियाद- पति संबंध नहीं बनाता, कहता है जो चाचा कहे वो करो

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अजीबो गरीब खबर आयी रही है। यहां एक अध्यापक की पत्नी पति पर संबंध न बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास पहंुची है। 30 वर्षीय महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति ने पहले कमर दर्ज और उसके स्लिप डिस्क का बहाना बना कर उससे संबंध नहीं बनाये। जबकि पति कहना है कि चाचा जो कहें वो करना पड़ेगा। जबकि पति का चाचा उस पर बुरी नजर रखता है, और कमरे में घुस कर अश्लील बातें करता है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई है। ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने महिला के पति, जेठ और उसकि चचिया ससुर पर प्रताड़ना सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया है। महिला का पति इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने रहने वाले प्रदीप बिल्लौरे निजी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है। पीड़िता का कहना है कि, लाखों रुपए की ज्वेलरी के साथ परिवार ने पूरा खर्च दिया। शादी के अगले ही दिन से पति ने कमर में दर्द होने के चलते संबंध नहीं बनाए। बाद में डिस्क स्लिप होने की बात कही और चार माह तक उपचार कराते रहे। इस बीच पंजाब पुलिस में नौकरी कर चुके चाचा ससुर महेन्द्र बिल्लौरे बुरी नजर रखने लगे। और उससे संबंध बनाने की कोशिश करने लगे। महिला ने पति को यह बातें बताई तो उसने मारपीट की और कहा, चाचा जो कहें उसे करना पड़ेगा। महिला के अनुसार पति प्रदीप स्पोर्ट्स एकेडमी खोलने के लिए प्लॉट की मांग के साथ 20 लाख रुपए कीमत की कार भी मांग रहा है। पुलिस ने महिला के पति प्रदीप बिल्लौरे, जेठ घनश्याम बिल्लौरे और चाचा ससुर महेन्द्र बिल्लौरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!