मां ने 5.5 लाख में बेच डाला 15 दिन का मासूम। पति ने बच्चे के अपना होने पर जताया था शक

कोख में पल रहे बच्चे के अपना होने पर पति ने शक जताया तो पति की रजामंदी से एक मां ने अपने 15 दिन के मासूम को दलालो के माध्यम से 5.5 लाख में बेच दिया और मासूम के सौदे में शामिल सभी आरोपियों ने रकम आपस में बांट कर उससे अपनी एशो आराम का सामान टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, कूलर और बाइक समेत अन्य घरेलू सामान खरीद लिया।
मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हीरानगर का है ।दरसल बच्चे का सौदा करने वाली महिला शायना-बी एक साल से अतर सिंह नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। अतरसिंह को शक था कि महिला के पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं है, जिसके बाद उसने गर्भपात कराने की सलाह दी। लेकिन महिला यह कहकर मना कर दिया कि समय बहुत हो गया है, यह संभव नहीं। इसके बाद भी वह नहीं माना तो महिला ने अपने बच्चे का सौदा करने का मन बनाया। इसके बाद महिला ने अपनी मकान मालकिन नेहा सूर्यवंशी से बात कर बच्चे को बेचने की बात की। जिस पर नेहा ने ग्राहक ढूंढने का भरोसा दिया। इसके बाद ही अलग-अलग मध्यस्थों के जरिए देवास के दंपती को बच्चा बेचा गया। देवास की लीना नामक एक महिला अपने दो जुड़वा बच्चों की मौत के बाद बच्चे के लिए तरस रही थी। उसने मध्यस्थों के माध्यम से शायना से साढ़े पांच लाख रुपए में मासूम को खरीदना तय किया। जिसके बाद वह पैसे चुकता कर दो माह से इस बच्चे को पाल रही थी।
मारुति नगर निवासी सतीश पटेल और कुछ सामजिक कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद हरकत में आयी पुलिस ने छानबीन की तो कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गये। जिनमें से दो अभी फरार चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!