आसमान से मछलियों की बारिश देख आश्चर्यचकित हुए लोग। सड़कों से लेकर मैदानों तक बिखरी दिखीं मछलियां

आसमान में पानी बरसते तो आपने देखा होगा। ओले और बर्फ भी गिरती भी देखी होगी। लेकिन आसमान से मछलियों को बरसते देखना हैरत में डालने वाली घटना है। जब अमेरिका के टेक्सास और अर्कासस के लोगों ने यह सब देखा तो वे आश्चर्यचकित हो गये। टेक्सास और अर्कांसस के निवासियों ने सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी हुई कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किये हैं। टेक्सारकाना के आधिकारिक फेसबुक पोस्ट में भी बताया गया है कि आज टेक्सारकाना में मछलियों की बारिश हुई।

Animal Rain 01

दरसल टेक्सास और अर्कांसस तक फैले टेक्सारकाना में गत सप्ताह भारी बारिश हुई थी। तूफानी बारिश में ही आसमान से मछलियों की बारिश हुई। इस क्षेत्र में एक साथ दो तूफान आए और इसके खत्म होने के बाद लोगों को सड़कों पर सैकड़ों मछलियां पड़ी हुई मिलीं। ऐसी बारिश को एनिमल रेन के नाम से जाना जाता है, जो दुर्लभ घटना के कारण होती है। दुनिया में कई ऐसे रहस्य आज भी बरकरार है जिन पर यकीन नहीं होता। अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस के मौसम वैज्ञानिक गैरी चेटेलियन ने गजट को बताया कि ये मछलियां तेज हवा के साथ आसमान में उड़ जाती हैं। बारिश के दौरान ये आसमान से जमीन पर गिरने लगती हैं। टेक्सास में हुई मछलियों की बारिश को लेकर उन्होंने कहा कि ये मछलियां टेक्सोमा झील से लेकर कई दूसरे जगहों से भी आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि जो कुछ ऊपर जाता है, उसे जमीन पर एक दिन आना ही है। ऐसा ही मछलियों के साथ भी होता है।

Fish rai01

वैज्ञानिकों का भी मानना है कि इस तरह की घटनाएं बवंडर या तेज तूफान के कारण होती हैं। जब बवंडर समुद्र या किसी बड़ी झील को पार करता है तो जमीन पर इसकी रफ्तार और ज्यादा बढ़ जाती है। इस दौरान चलने वाली हवाएं अपने साथ मछलियां, मेंढक, कछुए, केकड़े यहां तक कि कई बार घड़ियालों को भी साथ ले जाती हैं। ये जीव इस बवंडर के साथ उड़ते रहते हैं और तब तक आसमान में टिके रहते हैं, जब तक हवा की गति कम न हो जाए। जैसे ही हवा धीमी होती है तो ये जीव उस इलाके में आसमान से गिरने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!