रिजवी की पत्नी को जेहादियों से जान का खतरा, हत्या की आशंका जताई
यूपी के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हरिद्वार धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में जेल में बंद हैं उनकी जमानत अर्जी एडीजे चतुर्थ रितेश श्रीवास्तव ने भी खारिज कर दी है। सीजेएम कोर्ट पहले ही उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुकी थी। इस बीच वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी ने जेल से जिहादियों द्वारा पत्नी फरहा फातिमा की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इसमें मौलानाओं के साथ यूपी पुलिस के एक एसआई के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। नवभारत की खबर के अनुसार जितेंद्र त्यागी के ट्विटर हैंडल से लखनऊ में रही पत्नी फरहा फातिमा की जान बचाने की गुहार लगाई गई है। जितेंद्र त्यागी ने लिखा है कि मैं जेल में हूं, उधर मेरी पत्नी को मौलानाओ ने मारपीट कर अपने घर से बाहर निकाल दिया। मौलानाओं का साथ यूपी पुलिस के एक मुसलमान एएसआई जैदी ने दिया है। जितेंद्र त्यागी ने गुहार लगाई है कि आप लोग मेरे परिवार का साथ दें। जिहादी मेरी पत्नी फरहा फातिमा की हत्या भी कर सकते हैं। वह मेरे परिवार को डरा रहे हैं। मैं जेल में बंद हूं। आप लोग ही न्याय करें।