Saturday, August 29, 2026
GarhwalHaridwarIndiaNewsTOP STORIESUttarakhand

राष्ट्रीय खेल दिवस पर तरूण हिमालय इंटर कालेज ने आयोजित की मिनी मैराथन, उदयगिरी हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

अंशुल तोमर और अनुष्का ने जीता पहला स्थान; शिक्षकों व एनसीसी कैडेट्स ने संभाली व्यवस्थाएँ

हरिद्वार : हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के उपलक्ष्य में टिबड़ी, शिवलोक स्थित शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कालेज द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य और अनुशासन विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में विद्यालय के विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं और अध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रातः 6:00 बजे विद्यालय परिसर से शुरू हुई यह दौड़ शिवलोक-टीबड़ी मार्ग, सीपीयू कार्यालय, नगर पालिका शिवालिकनगर कार्यालय से भेल मेन हॉस्पीटल होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई।

मैराथन प्रतियोगिता के परिणाम:

बालक वर्ग: अंशुल तोमर ने प्रथम, सूरज रावत ने द्वितीय तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग: अनुष्का ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और जयंति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ओवरऑल ट्रॉफी: चारों सदनों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उदयगिरी हाउस के धावकों ने बाजी मारी और ओवरऑल विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

इसके अतिरिक्त गौरव, विजय, सुमित, डेविड, आशीष, हर्षित, प्रियांशु, तन्नु, खुशी, लवली, वैष्णवी एवं अनन्या को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शिक्षिकाओं ने भी लगाई दौड़: विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विद्यालय की शिक्षिकाएँ—सुश्री नेहा सैनी, लक्ष्मी थापा, कीर्ति, शीतल थापा और बबीता थपलियाल भी मैदान में उतरीं और दौड़ पूरी कर प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम: प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट के मार्गदर्शन में आयोजित इस आयोजन के दौरान आशीष राजपूत, मनोज कुमार, दीपक नेगी, दीप चन्द, सजल चौहान, रितेश नौडियाल व कमल सिंह राणा का सचल दस्ता प्राथमिक चिकित्सा व पेयजल व्यवस्था के साथ धावकों के साथ चला। वहीं, विद्यालय की 31वीं वाहिनी एनसीसी कैडेट्स की प्लाटूनो ने सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभाली। फिनिशिंग प्वाइंट पर श्रीमती उर्मिला ममगाई व शशि गोदियाल ने जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

विजेताओं का सम्मान

दौड़ के पश्चात आयोजित समारोह में संस्था के अध्यक्ष गंगादत्त शर्मा, प्रबंधक बलदेव सिंह रावत, कोषाध्यक्ष हर्षमोहन रावत, ललित भट्ट एवं अजय नेगी ने सभी विजेताओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी खेल गतिविधियों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!