अनियंत्रित कार खाई में गिरी, पुलिसकर्मी सहित हिमाचल के 3 लोगों की मौत

उत्तराखण्ड के देहरादून जनपद में विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की ओर जा रही एक अल्टो कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से हिमाचल प्रदेश के एक सहा. पुलिस उप निरीक्षक सहित 3 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला भी है। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हुई। यह कार हरिपुर-मीनस मार्ग पर टिकरधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी थी। हिमाचल पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआइ) कुलदीप कुमार पुत्र भोपालूराम व रमन कुमार पुत्र विष्णु दोनों निवासीगण श्यामपुर गोरखुवाला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश की पहचान उनसे मिले आईकार्ड से हुई। मृतक महिला की पहचान हिमाचल निवासी रेशमा देवी के रूप में हुई है। उसके सही पते के बारे में पुलिस जानकारी जुटाई रही है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ टीम भी एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से अंधेरे में संयुक्त रेस्क्यू कर खाई में फंसी गंभीर रूप से घायल महिला को आपातकालीन सेवा एंबुलेंस के जरिये को राजकीय अस्पताल कालसी भिजवाया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि दो की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!