केद्रीय मंत्री ने हवाई जहाज मे बचायी बेहोश यात्री की जान

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तबियत खराब होने से एक यात्री क जान पर बन आयी। बेचैनी की शिकायत करने के बाद वह पसीने से तर बतर होकर बेहोश हो गया था। रात्र को दिल्ली से मुंबई जा रही इस फ्लाइट का अचानक अलार्म बजा और क्रू ने पूछा कि क्या फ्लाइट में कोई डाक्टर है? इस बीच फ्लाइट में यात्रा कर रहे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड आगे आये और प्राथमिक चिकित्सा देकर मरीज की जान बचाई। मरीज पसीने से भीगा हुआ था और उसका बीपी लो था। भागवत कराड ने उसके कपड़े हटाए और छाती की मालिश की। पेशे से सर्जन डॉ. कराड ने पेशेंट को फ्लाइट की इमरजेंसी किट में से इंजेक्शन लगाया और ग्लूकोज भी दिया। करीब 30 मिनट बाद पैसेंजर की हालत में सुधार हुआ। उन्होंने हर मिनट पेशेंट के पैरों को ऊपर उठाने और अपनी स्थिति बदलने के लिए कहकर उसकी परेशानी को कम किया। जानकारी के मुताबिक, पेशेंट की उम्र 40 साल थी, सुबह करीब 3.20 बजे फ्लाइट के मुंबई में लैंड करने के बाद मरीज को इलाज के लिए ले जाया गया। फ्लाइट में यात्री की जान बचाने के लिए सोशल मीडिया पर केन्द्रीय मंत्री डॉ कराड के काम की जमकर तारीफ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!