उत्तराखण्ड: बिस्सू मेले से लौट रही गाड़ी गहरी खाई में गिरी दो की मौत

विकासनगर। देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में बिस्सू मेले से वापिस हाजा दसोऊ जा रही एक गाड़ी के गहरी घाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना देर रात शनिवार की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुलेरो में पांच लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। अनियंत्रित बुलेरो करी 600 मीटर गहरी खायी में गिरी थी। मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरफ और प्रशासनिक टीम ने खाई में गिरी गाड़ी से उसमें सवार लोगों को रिकवर कर बाहर निकाला। तब तक दो लोग दम तोडत् चुके थे। दुर्घटना में घायल तीन लोगों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक-
प्रीतम सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी उपरोक्त 30 वर्ष
बरदार सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष
घायल
संजय चौहान पुत्र महावीर चौहान निवासी ग्राम दसो राजस्व क्षेत्र चकराता जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष
रणवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष
जय सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 34 वर्ष


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!