उत्तराखण्ड : खाई में गिरी बुलेरो, 13 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच और मृतकों के आश्रितों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता के आदेश दिये

ओवर लोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण उत्तराखण्ड के चकरौता क्षेत्र मेंयात्रियों से भरी एक बोलेरो के खाई में गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। चकराता तहसील के बायला राजस्व क्षेत्र के पास बायला-पिंगुवा मोटर मार्ग पर बायला गांव से विकासनगर आ रही अनियंत्रित बोलेरो के 400 मीटर गहरी खाई में गिरने सेें 8 पुरुष और 5 महिलाओं की मृत्यु हुई है। ये सभी एक ही गांव बायला के रहने वाले हैं। हादसे में 2 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इस नौ सीटर बोलेरो में 15 लोग सवार थे। खाई में गिरते ही वाहन के परखच्चे उड़ गए। रविवार सुबह हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही चकराता थाना की पुलिस और एसडीआरएफ ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला जा सका। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र में बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सड़क हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने वाहन दुर्घटना में मृतक आश्रित को 50-50 हजार रुपये व गंभीर घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र में बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सड़क हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने वाहन दुर्घटना में मृतक आश्रित को 50-50 हजार रुपये व गंभीर घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने के निर्देश दिए हैं। 

मृतकों की सूची

  1. मातबर सिंह (48) पुत्र स्व.भगत सिंह निवासी बायला,
  2. रेखा चौहान (30) पत्नी मातबर सिंह निवासी बायला,
  3. कुमारी तानिया (11) पुत्री मातबर सिंह निवासी बायला,
  4. ईशा चौहान (18) पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासी बायला,
  5. काजल (15) पुत्री जगतू सिंह निवासी बायला,
  6. जयपाल सिंह (40) पुत्र भाऊ सिंह निवासी बायला,
  7. साधु राम (60) पुत्र गुलाब सिंह निवासी बायला,
  8. अजंली (13) पुत्री जयपाल सिंह निवासी बायला,
  9. दान सिंह (60) पुत्र रत्तू सिंह निवासी बायला,
  10. रतन सिंह (50) पुत्र रति राम निवासी बायला,
  11. नरेन्द्र सिंह (35) पुत्र भाऊ सिंह निवासी बायला,
  12. जीतू राम (34) पुत्र फेतिया निवासी मलेथा,
  13. हरि राम (52) पुत्र देवी राम निवासी खड़का सिरमौर हिमाचल प्रदेश।

घायल की सूची

1.ऋतिक (6) पुत्र इन्द्र सिंह निवासी बायला

2. गजेन्द्र तोमर (29) पुत्र दल सिंह निवासी पिथुवा चकराता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!