उत्तराखंड : मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। उन्होंने अपने पास गृह और वित्त समेत 13 विभाग अपने पास रख कर अन्य विभागों का भी बंटवारा कर दिया है। सतपाल महाराज को सिंचाई एवं लघु सिंचाई, संस्कृति और 5 अन्य विभाग का कार्यभार सौंपे हैं वहीं, हरक सिंह रावत को वन, आयुष समेत 5 अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, वित्त, वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, नियोजन और औद्योगिक विकास (खनन) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य मंत्रियों को दिये गये विभागों का विवरण इस प्रकार है।
सतपाल महाराज : सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल-उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व और लोक निर्माण विभाग।
हरक सिंह रावत : वन, पर्यावरण संरक्षक एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल एवं सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा और ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग।
बंशीधर भगत : विधायी एवं ससदीय कार्य, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास और सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग।
यशपाल आर्य : परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग।
विशन सिंह : पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना विभाग।
सुबोध उनियाल : कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फल उद्योग, रेशम विकास और जैव प्रौद्योगिकी विभाग।
अरविंद पांडेय : विद्यालयी शिक्षा (बेसिक) , विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा।
गणेश जोशी : सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।
धन सिंह रावत : सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।
रेखा आर्या : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य पालन।
यतीश्वरानंद : भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग और ग्राम्य विकास विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!