उत्तराखंड : किस मंत्री के पास कौन सा विभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी :(12 विभाग) मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापना विषयक कार्य, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड एवं अर्द्धसैनिक बल, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, वित्त, वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, नियोजन।

सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री (8 विभाग):  सिंचाई, बाढ़ नियंत्राण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व, लोक निर्माण विभाग।

डॉ.हरक सिंह रावत (7 विभाग): वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा।

बंशीधर भगत (5 विभाग): विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी।

यशपाल आर्य (6 विभाग): परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी।

बिशन सिंह चुफाल (4 विभाग) : पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण और जनगणना।

सुबोध उनियाल (7 विभाग): कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी।

डॉ.धनसिंह रावत (5 विभाग): सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।

रेखा आर्या (4 विभाग): महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य।

यतीश्वरानंद (4 विभाग): भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, ग्राम्य विकास।

गणेश जोशी (4 विभाग) : सैनिक कल्याण, उद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग ।

अरविंद पांडे (6 विभाग) : विद्यालय शिक्षा (बेसिक), विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक), खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!