Friday, February 14, 2025
Uttarakhand

उत्तराखण्ड : बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चकराता घूमने आये पर्यटकों की घार खाई में गिर गयी। हादसे में दम्पत्ति सहित पांच लोग घायल हैं। यह हादसा चकराता के लागापोखरी के पास हुआ है। सहारनपुर से एक परिवार बच्चों सहित चकराता घूमने के लिए आया था। लागापोखरी से गुजरते हुए सड़क पर जमी बर्फ के कारण कार अनियंत्रित होकर फिसलते हुए खाई में गिर गयी। दुघटना में सहारनपुर निवासी अमित बहुगुणा उनकी पत्नी मुक्ता बहुगुणा और तीन बच्‍चे श्रुति, अनवी और वैभव बताये गये हैं। घायलों में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका सीएमआइ देहरादून में उपचार चल रहा है। जबकि महिला के पति और बच्चों को हल्‍की चोटें आई हैं।
जैसे की कार फिसल कर खाई में गिरी, तभी वहां स्थानीय लोग पहुंच गये। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!