Wednesday, April 29, 2026
LatestUP

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर चाकू से हमला

प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याण नंद गिरि पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने सेक्टर-16 में गुरुवार की रात महामंडनलेश्वर की कार रुकवाकर चाकू से हमला किया।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात में हमला करने वालों की संख्या आधा दर्जन बतायी जा रही है। इन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बीच बचाव करने के दौरान उनकी चार शिष्याएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को मेला के केंद्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेली अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हमला करने के पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हमले के पीछे वर्चस्व की लड़ाई मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोप लगाया गया कि मारपीट करने के बाद हमलावरों ने गहने भी लूट लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!