Saturday, September 12, 2026
DeharadunGarhwalKumaunUttarakhand

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, कैलाश रावत अध्यक्ष और अंकित महामंत्री बने

देहरादून। आज उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की नई कार्यकारिणी के चुनाव सूचना निदेशालय में चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार, रामसिंह परजोली की देखरेख में संपन्न हुए।
कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत एवं संजय कुमार, महामंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण, संयोजक/ऑडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालम सिंह नगरकोटी को निर्वाचित घोषित किया गया है।
चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव के अनुसार अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश रावत को 52 मत एवं मनोज शुक्ला को 17 मत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत, श्री संजय कुमार को 34-34 मत, महामंत्री पद पर अंकित कुमार को 51 एवं चेतन पाण्डेय को 18 मत, संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण को 45 एवं नरेन्द्र सिंह सजवाण को 24 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संयोजक/ऑडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालम सिंह नगरकोटी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि नई कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर में संकल्प लिया गया कि विभागीय कार्मिकों से संबंधित मुद्दों पर कार्यवाही किये जाने हेतु उच्च स्तर पर वार्ता की जायेगी। जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को दिया जायेगा। विभाग से यह भी मांग की जायेगी कि जल्द से जल्द विभाग का पुनर्गठन किया जाय। नव निर्वाचित महामंत्री अंकित कुमार ने कहा कि विभागीय हित में ठोस कार्ययोजना तैयार कर इस बात पर जोर दिया जायेगा कि जनपदीय कार्यालयों में ढांचा बढ़ाया जाय। नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सभी कार्मिक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!