Friday, February 13, 2026
Uttarakhand

फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को किया गुमराह, 10 हजार रुपये का चालान

आज दिनांक 12.02.2026 को मड़धुरा निवासी संतोष सिंह द्वारा डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी गई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनसे 50,000 रुपये की लूट कर ली गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना जाजरदेवल से थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 आनन्द गिरी मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

मौके पर पहुँचकर पुलिस टीम द्वारा जांच करने पर पाया गया कि कॉलर संतोष सिंह शराब के नशे में था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने नशे की हालत में गलतीवश लूट की झूठी सूचना दे दी थी। उसके साथ किसी प्रकार की लूटपाट की घटना नहीं हुई थी। इस प्रकार उसके द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया।

झूठी सूचना देकर पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग करने एवं अनावश्यक रूप से पुलिस को गुमराह करने पर संतोष सिंह के विरुद्ध 10,000/- रुपये का चालान किया गया।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करें। झूठी सूचना देने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!