Friday, March 13, 2026
Uttarakhand

झबरेड़ा पुलिस का गो-तस्करों पर बड़ा प्रहार »

450 किलो मांस के साथ शातिर तस्कर सुभान गिरफ्तार, एक जिंदा बछड़ा भी किया रेस्क्यू

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में गो-तस्करी और गोकशी के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत झबरेड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बलेलपुर स्थित गुल नमाज के खेत में दबिश देकर गोकशी करते हुए एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान सुभान पुत्र घसीटा निवासी ग्राम सफरपुर, थाना गंगनहर के रूप में हुई है। पुलिस टीम के पहुंचते ही अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने मौके से दो गोवंशीय पशुओं का लगभग 450 किलोग्राम मांस, गोकशी में प्रयुक्त 4 छुरी, 4 कुल्हाड़ी, एक तराजू और एक जिंदा गोवंशीय बछड़े को रेस्क्यू कर सुरक्षित बरामद किया। पकड़े गए आरोपी सुभान का पुराना आपराधिक इतिहास है, जिस पर झबरेड़ा और गंगनहर थाने में गो-संरक्षण अधिनियम के तहत पहले से ही 7 मुकदमे दर्ज हैं और वह अक्सर पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, उपनिरीक्षक जय सिंह राणा, हेड कॉन्स्टेबल रामवीर, हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र शर्मा, कॉन्स्टेबल देवेश सिंह, कॉन्स्टेबल प्रदीप बिष्ट, कॉन्स्टेबल रणवीर और महिला कॉन्स्टेबल रीना शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड गो-संरक्षण एवं पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!