Saturday, March 21, 2026
Uttarakhand

छोटे हाथी पकड़ कुल सात आरोपी दबोचे,गौवंश सकुशल बरामद »

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा गोवंशीय पशुओं से क्रुरता करने वालों एवं गौकशी में लिप्त तत्वों के खिलाफ कानून के मुताबिक पशु क्रूरता अधिनियम एवं गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही करने के लिए दिए गए निर्देशों पर समूचे जनपद में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए कुल 07 गौवंशीय पशुओं को सकुशल बरामद किया जिनका विवरण निम्नवत है-

कस्बा भगवानपुर में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक छोटा हाथी चैक किया गया तो चालक सहित दो व्यक्ति रियाज व अजय मौजूद मिले। वाहन चैक करने पर डाले में 02 गोवंशीय पशु दयनीय दशा में मिले जिन्हे रेस्क्यू कर पुलिस टीम ने मौजूद दोनों आरोपित को पशु क्रूरता अधिनियम में हिरासत में लिया। नरवाला हरियाणा निवासी शिकायतकर्ता रणवीर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस टीम ने 02 छोटा हाथियों से क्रूरता पूर्वक परिवहन किए जा रहे कुल 05 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर चालकों सहित 05 आरोपित को पुलिस हिरासत में लिया।

चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर गोवंश का मैडिकल करवाया गया है। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ करने के बाद आरोपित रियाज पुत्र ईशा,अजय पुत्र पप्पू निवासी निवासी डोईवाला देहरादून,सलीम पुत्र शमीम निवासी ग्राम सिकरोढ़ा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार शुभान पुत्र रियासत निवासी ग्राम सिकरोढ़ा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, अब्दुल हकीम पुत्र अयुब निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार सलमान पुत्र नफीस निवासी ग्राम खाना कोतवाली देहात सहारनपुर, आवेश पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम सिकरोढ़ा कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!