Thursday, March 19, 2026
Uttarakhand

ईद-उल-फितर को लेकर ज्वालापुर कोतवाली में शांति समिति की बैठक

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

आगामी ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 18 मार्च 2026 को कोतवाली ज्वालापुर प्रांगण में सीओ ज्वालापुर संजय चौहान और प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों, इमामों, पार्षदों, सी.एल.जी. मेंबर्स और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिरकत की।

गोष्ठी के दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी से पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की और विशेष रूप से साफ-सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था तथा नमाज के दौरान सड़कों को बाधित न करने पर जोर दिया। सीओ संजय चौहान ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली या भ्रामक पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध पुलिस कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाएगी। बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!