Tuesday, March 24, 2026
Uttarakhand

“जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

संजू पुरोहित संपादक

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा। विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कवि सम्मेलन के दौरान लाफ्टर चैम्पियन प्रताप फौजदार ने अपनी हास्य कविताओं से दर्शकों को गुदगुदाया और माहौल को आनंदमय बना दिया।जिस पर दर्शकों ने “वाह-वाह” कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं कवि अरविंद नारायण मिश्रा ने अपनी प्रभावशाली कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अवधूत मंडल परमाध्यक्ष स्वामी संतोषानंद महाराज, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश हल्दियानी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अमित चंद, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, अजय शर्मा, विकास, नर्सिंग अधिकारी सुनीता तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!