Sunday, March 29, 2026
Uttarakhand

अर्थ आवर अभियान के अंतर्गत्व आज रात्रि 28 मार्च 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइट बंद रखने की अपील

संजू पुरोहित संपादक

शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु “अर्थ आवर (Earth Hour)” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत लाइट बंद रखने का आह्वान किया गया है।

उन्होंने अवगत कराया है कि सचिव आपदा प्रबन्धन विनोद कुमार सुमन ने विश्व स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड एवं WWF इंडिया सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली द्वारा भी राज्य में व्यापक स्तर पर “अर्थ आवर” मनाए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा की बचत, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके तहत आमजन, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि निर्धारित समयावधि में अनावश्यक लाइटों को बंद कर इस वैश्विक पहल में अपना योगदान दें। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विभागों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!