Friday, April 10, 2026
Uttarakhand

भगवानपुर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का चाबुक: सड़क घेरे बैठे 52 ठेला संचालकों पर कार्रवाई, वसूला जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कड़े रुख और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मिल रहे निर्देशों के बाद भगवानपुर पुलिस ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण और संदिग्धों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने कस्बे और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े होकर यातायात बाधित करने वाले 52 रेहड़ी-ठेला संचालकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर ही 8,000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूल कर अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से सड़कों पर पसरे अवैध कब्जों में हड़कंप मच गया है, वहीं विभाग ने स्पष्ट किया है कि राहगीरों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों और अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!