Saturday, April 11, 2026
Uttarakhand

बहादराबाद में राष्ट्रीय मातृत्व दिवस पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं व किशोरियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

दिनाक 10 मार्च 2026 को नीति आयोग आकांक्षी विकासखंड बहादराबाद के बाल विकास परियोजना बहादराबाद- 2 मे संपूणर्ता अभियान 2.0 के अन्तर्गत राष्ट्रीय मातृत्व दिवस का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र सीतापुर 1,2 मे किया गया। जिसमें महिलाओं को मातृत्व दिवस के विषय मे जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। छ माह तक बच्चों को माँ के दूध के अलावा अन्य कोई आहार नहीं देना है। सातवे महीने से ऊपरी आहार शुरू करना है जिससे बच्चे को पोषण मिले।

किशोरी बालिकाओ को भी एनीमिया की कमी से होने वाली समस्याओं के बारे मे जानकारी दी गई एव सभी को सेनेटरी पैड प्रयोग करने की उपयोगिता के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। बेहतर पोषण के लिए सभी को गुड और चना वितरित किया गया जिसको सभी ने साथ में मिलकर खाया। सभी किशोरियो को किशोरी किट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमति गीतिका गोयल ने की ।

कार्यक्रम मे सुपरवाइजर अर्चना , क्षेत्रीय सभासद विनीत चौहान, नीति आयोग से नरेंद्र गुप्ता, वालंटियर नयन घई, आंगनबाड़ी कार्यकञी पूनम यशोदा, सरीता, विनीता, सुमन, सीमा आदि ने प्रतिभाग लिया गया। किशोरियों के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पोषण संबंधी पेंटिंग बनाई गई। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, बहादराबाद 2 श्रीमती गीतिका गोयल के द्वारा महिलाओं को पोषण के संबंध में, किशोरियों को विभागीय योजनाओं व पोषण संबंधी जानकारी दी गई । सुपरवाईजर श्रीमती अर्चना के द्वारा टीकाकरण और पोषाहार के बारे में जानकारी दी गई। 2 धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट दी गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!