Sunday, April 12, 2026
Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का गाड़ोवाली में भव्य स्वागत, विकास के लिए समर्पण का जताया संकल्प

उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम गाड़ोवाली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। मदन कौशिक ने स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने आज इतनी बड़ी संख्या में आकर जो आपने मुझे अपना आशीर्वाद व प्यार दिया है मैं इसका आभारी रहूंगा।

इस अवसर पर मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, प्रदेश के विकास के लिए विकास कार्य किए जाएंगे। जनता के विकास के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा मदन कौशिक ने अभिवादन स्वीकारते हुए कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत और आशीर्वाद दिया है इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बड़ा है इसलिए प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी,सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।आने वाले समय में गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सबिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, सुशील चौहान, विकास तिवारी, सुशील त्यागी, ग्राम प्रधान मनीष कुमार, बिजेंद्र चौहान, देवपाल सिंह राठी, फुरकान अंसारी, नफीस अंसारी, डॉ विक्रम सिंह, इरफान अंसारी, विनय कुमार, इनायत अंसारी, विशाल चौधरी, तौसीफ अंसारी, विपुल चौधरी, मुकर्रम अंसारी, पुनीत कुमार, शौकीन, यशपाल चौधरी, सतवीर सिंह, वलीन अंसारी, विनीत कुमार, विशेष कुमार, डिंपल चौधरी, संदीप कुमार, उस्मान अंसारी, नईम अंसारी, अजब सिंह, राजपाल सिंह चौधरी, नरेश कुमार, सुदेश सैनी, संदीप शर्मा, वरुण चौहान, ऋषभ नरूला, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!