Tuesday, April 28, 2026
Uttarakhand

उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ और आकर्षक वित्तीय समाधान उपलब्ध कराना है। अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ पीएनबी प्रधान कार्यालय से आए महाप्रबंधक कौशिक चटोपाध्याय द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस ऋण महामेले में बैंक ने अपनी विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे ‘एमएसएमई प्राइम प्लस’, ‘जीएसटी एक्सप्रेस’ और ‘पीएनबी ग्रोथ प्लस’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इच्छुक ग्राहकों को कम ब्याज दरों व अनुकूलित ऋण सुविधाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कुल 129 करोड़ रुपये की लीड जेनरेट हुई, जिसमें से मौके पर ही लगभग 33.25 करोड़ रुपये के ऋणों के स्वीकृति पत्र पात्र उद्यमियों को सौंपे गए। इस अवसर पर मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश, उप मंडल प्रमुख अविनाश कुमार, एमसीसी प्रमुख अंकुर चौधरी, पीएलपी प्रमुख श्रीमती दैछिन पालमों सहित विभिन्न शाखा प्रबंधक और क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!