Sunday, May 17, 2026
Uttarakhand

नीट छात्रों को न्याय दो ओवेश अंसारी »

देश के शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे राजेंद्र चौधरी

कल सायं काल यूथ कांग्रेस महानगर रुड़की के अध्यक्ष के द्वारा नीट पेपर लीक को लेकर एक विशाल जुलूस का आह्वान किया गया जिसका नेतृत्व ओवैस अंसारी तथा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी द्वारा किया गया ज्ञात हो कि पिछले दिनों देश की सबसे बड़ी परीक्षा के पेपर लीक हो गए थे जिसको लेकर लाखों छात्रों में रोष व्याप्त हो गया था।

यूथ कांग्रेस एवं साथियों का यह जुलूस नगर निगम स्थित बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति से प्रारंभ होकर रुड़की टॉकीज चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर आकर संपन्न हुआ इस अवसर पर अपने संबोधन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि 22 लाख छात्रों में नीट की परीक्षा दी थी जिसमें देश को 20 हज़ार नए डॉक्टर मिलने थे पर्चा लीक होने से उन लाखों छात्रों का भविष्य चौपट हो गया जिन्होंने साल भर मेहनत करके तैयारी की थी तथा देश की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था में इन डॉक्टरों का बड़ा योगदान होना था परीक्षा लीक होने के कारण देश को 20 हज़ार डॉक्टर कम प्राप्त होंगे जिसका सीधा असर देश के स्वास्थ्य पर पड़ेगा उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार बार-बार परचे लीक करवा रही है,और इसमें अधिकतर लोग सरकार के नजदीकी शामिल हो रहे हैं इस गलती को सुधारने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना चाहिए साथ ही उन्होंने मांग की की नीट पेपर लीक की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ओवेश अंसारी ने कहा कि आखिर भाजपा के राज्य में ही पर्चे क्यों लीक हो रहे हैं, सरकार युवाओं के भविष्य से क्यों खिलवाड़ कर रही है ओवैस अंसारी ने कहा कि सरकार को इन छात्रों को न्याय देना चाहिए जिन्होंने अपनी मेहनत से यह परीक्षा दी थी उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षाओं का लीक होना नौकरी की परीक्षाओं का लीक होना यह है युवा विरोधी काम है जो भाजपा लगातार कर रही है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने इस पूरे प्रकरण को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया है और युवा कांग्रेस छात्रों की इस लड़ाई को अंतिम निर्णय तक लड़ती रहेगी।
युवा नेता प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि आखिर क्या कारण है जितने भी परिचय लीक होते हैं सब में भाजपा के लोग शामिल पाए जाते हैं उन्होंने परिचय लिखे होने की निंदा करते हुए मांग रखी कि इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, यूथ अध्यक्ष ओवेश अंसारी,सुभाष सैनी जी ,पूर्व मेयर गौरव गोयल, जिला महामंत्री मोहित त्यागी जिला महामंत्री वैभव सैनी ,प्रण्य प्रताप, कलीम ख़ान जी, पार्षद फ़जलुर रहमान छोटे भाई,ब्लॉक अध्यक्ष रिज़वान अहमद ,नरेंद्र शर्मा, सेवा दल अध्यक्ष सुशील कश्यप,समीर खान ,नीरज अग्रवाल,नावेद मलिक, नीरज सैनी,हार्दिक त्यागी, डॉ प्रवेज़ आलम, जसवंत सिंह सलमान, समद, अनस राशिद, समीर , फारुख समेत सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!