Thursday, May 28, 2026
Uttarakhand

दुष्कर्म प्रकरण की साजिश का एक और आरोपी गिरफ्तार »

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश।

दुष्कर्म प्रकरण में कथित साजिश रचकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में चम्पावत पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस एक-एक कर साजिश से जुड़े किरदारों तक पहुंच रही है। कोतवाली चम्पावत में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर राहुल सिंह रावत का नाम सामने आया था।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना और सुरागरसी के आधार पर आरोपी राहुल सिंह रावत पुत्र प्रकाश सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, कोतवाली चम्पावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और कानून को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक राकेश कठायत और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!