Wednesday, June 3, 2026
Uttarakhand

जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का प्रारंभ बडे उत्साह के साथ किया गया।

“श्री श्रमण सेवा समिति पंचपुरी ” हरिद्वार द्वारा श्री वर्धमान दिगम्बर जैन मन्दिर बी.एच.ई.एल. सेक्टर-4, हरिद्वार में जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन 30 मई 2026 से 7 जून 2026 तक किया जा रहा है।इस शिविर में 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को जैन संस्कृति व धर्म के बारे में शिक्षित किया जा रहा है तथा जिसमें बच्चों को सत्य, अहिंसा, त्याग व धर्म के मार्ग पर चलना सीखाया जा रहा है तथा जीवन को कैसे सरल व सात्विक तरीके से जिया जाता है, यह बताया जा रहा है। साथ ही साथ इस शिविर में बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति व राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना भी सीखाया जा रहा है। इस शिविर में जैन धर्म के प्रशिक्षक विद्वान, विद्वतश्री अभिषेक जैन (शास्त्री भव्य) एवं विद्वतश्री गौरव जैन (शास्त्री) द्वारा बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस आयोजन की सहयोगी संस्था श्री दिगम्बर जैन महासमिति पंचपुरी हरिद्वार एवं सकल जैन समाज हरिद्वार एवं जैन जागृति महिला मण्डल पंचपुरी हरिद्वार है। शिविर की संयोजिका श्रीमती अर्चना जैन (एकम्स ग्रुप) ने बताया कि इस शिविर में बच्चों को अच्छे संस्कार दिये जाते है। बच्चे कच्चे मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें जैसे ढाला जाता है वैसे ही वो जीवन में अनुसरण करते है। इसलिए ऐसे ही संस्कार शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बच्चों के साथ-साथ संदीप जैन (एकम्स), विवेक जैन, रूचिन जैन, सतीश जैन, बालेश चन्द जैन, विजय जैन, अंजली जैन, विहान जैन, वर्तिका जैन, वंश जैन, अंश जैन, सक्षम जैन, लक्ष्य जैन, अक्षय जैन, पलक जैन, पावनी जैन, अवनी जैन उपस्थित रहें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!