Thursday, June 11, 2026
Uttarakhand

पीएम मोदी के 12 वर्ष स्वर्णिम अध्याय, भारत बना सशक्त राष्ट्र बिष्ट

भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। कहा कि ये 12 साल राष्ट्र निर्माण, निर्णायक नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाले रहे।

बिष्ट ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने जब बागडोर संभाली तो देश चुनौतियों से घिरा था। बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण में नई ऊंचाई छुई। पीएम आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों का जीवन बदला।

उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित है। विदेश नीति, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत अभियान और इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार ने देश को नई दिशा दी। वैश्विक संकटों में भी भारत ने नेतृत्व क्षमता दिखाई।

विनीत बिष्ट ने कहा कि ये 12 साल नए भारत के निर्माण की यात्रा हैं। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर देश तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ योगदान को प्रतिबद्ध हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!