बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं
बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह पर चादर पेश कर विश्व और देश के लिए अमनों-सलामती की दुआएं मांगी।शिमला समर फेस्टिवल से लौटते हुए फिल्म सिंगर शबाब साबरी ने शायर अफजल मंगलौरी के साथ दरगाह साबिर पाक में हाजिरी के बाद कहा कि बचपन से वे साबिर बाबा की दरगाह में अपने पिता स्वर्गीय इकबाल अफजाल साबरी के साथ निरंतर आते रहे हैं।
और यह इसी चौखट का आशीर्वाद है कि जो उन्हें बॉलीवुड में यह मुकाम मिला।सिंगर शबाब साबरी ने कहा की सूफी-संतों के द्वार किसी एक धर्म के लिए नहीं होते,बल्कि उनके दस्ताने से बिना धर्म और मजहब के भेद के सभी इंसान फैज-ए-आम होते हैं।यह मानवता,प्रेम और आध्यात्मिक शांति का मरकज है।उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई प्रसिद्ध फिल्म संगीतकार साजिद वाजिद भी जब भी इस क्षेत्र में अपना प्रोग्राम देने आते हैं,तो वह भी हमेशा दरगाह साबिर पाक में जरूर हाजिर देते हैं।फिल्म गायक शबाब साबरी ने अपने बचपन के दिनों की याद करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी के संचालन में उर्स के अवसर पर जब बड़ी-बड़ी कव्वाली की महफिलें सजती थी।
तो उनके पिता इकबाल अफजल साबरी कई-कई हफ्तों तक यहां टेंट में निवास किया करते थे और यहां से रूहानी फैज हासिल करते थे।सिंगर साबरी शबाब साबरी,जोकि अक्षय कुमार की सिंह इज बिलिंग,सलमान खान की दबंग,अनिल कपूर नाना पाटेकर की वेलकम टु,अजय देवगन व अभिषेक बच्चन की बोल वचन,सैफ अली खान की एजेंट,विनोद व सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो,वीर,जय हो,व बादशाहो आदि प्रमुख फिल्मों में गायक के रूप में अपनी पहचान दे चुके शबाब साबरी,पिरान कलियर शरीफ से गहरी आस्था रखते हैं।
उनके साथ सहारनपुर से आये एडवोकेट राव महबूब समाजसेवी औसाफ गुड्डू आदि ने बताया कि शबाब साबरी सहारनपुर के प्रमुख उद्योगपति अजय गुप्ता की दावत पर अनेक देशों में भी कार्यक्रम दे चुके हैं और कई बार सहारनपुर भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शायर व उर्स कार्यक्रम समिति के संयोजक अफजल मंगलौरी,उदय कुमार मुसव्विर,विकास वशिष्ठ,बिट्टन त्यागी,इमरान देशभक्त,शायर अफरोज टांडवी,सलमान फरीदी,तौसीफ अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

