Saturday, June 13, 2026
Uttarakhand

किसान वैज्ञानिक चौपाल में गूंजा आत्मनिर्भर कृषि का संदेश, मंत्री प्रदीप बत्रा ने किसानों को बांटी कृषि किट और मुफ्त दवाइयाँ

किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शेरपुर (रुड़की) में आयोजित किसान वैज्ञानिक चौपाल में उत्तराखंड सरकार के जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड सफल एवं ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में किया गया।इस अवसर पर समाजसेविका मनीषा बत्रा भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर मंत्री प्रदीप बत्रा ने किसान भाइयों से संवाद करते हुए उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, सॉइलेस फार्मिंग, मशरूम एवं सब्जी उत्पादन, पशुपालन तथा मत्स्य पालन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि ही आत्मनिर्भर भारत का आधार है और केंद्र व राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि किट, उन्नत खाद तथा पशुओं के लिए निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अन्नदाताओं को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक संजय कुमार, वैज्ञानिक डॉ. सुमित पुरोहित, निर्देश सैनी, सोहनलाल, जोगिंदर कुमार, ग्राम प्रधान अनुज सैनी, डॉ. शिवप्रसाद मौर्य, अभिषेक गया, पंतनगर विश्वविद्यालय की टीम, रुड़की के विभिन्न मंडल अध्यक्ष, शेरपुर के पार्षद, क्षेत्र के सम्मानित किसान एवं स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। किसान वैज्ञानिक चौपाल में विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने, उत्पादन लागत कम करने तथा आय के नए स्रोत विकसित करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!