Saturday, February 14, 2026
Uttarakhand

बैंक के अंदर से 6.5 लाख ले भागा टप्‍पेबाज

इसे हमारी लापरवाही कहें या चोर की हिम्‍मत कि वह बैंक के अंदर काउंटर पर रूपये जमा करा रहे ग्राहक के रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो जाये। वह तो भला हो बैंक के बाहर खड़े कुछ जागरूक लोगों का जिन्‍होंने रूपयों के बैग सहित भागते हुए किशोर को पकड़ लिया। घटना देहरादून के मोथरोवाला एसबीआइ मुख्य ब्रांच की हैं। जहां सैनिक कालोनी निवासी सीएमएस कंपनी का कर्मचारी आशीष कंपनी का 6.5 लाख रूपये का कैश जमा कराने आया था। वह काउंटर पर खड़े होकर वह रकम जमा करवा रहा था कि एक किशोर आया और अचानक रूपयों से भरा बैग लेकर भागने होने लगा। बाहर खड़े कुछ व्यक्तियों ने किशोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश से देहरादून आया था। यह टप्‍पेबाज रेलवे स्टेशन के निकट रहता है। रेलवे स्टेशन से भी वह कई पर्स चोरी कर चुका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि जगहों पर भी वह कई व्यक्तियों के पर्स चोरी कर चुका है। पुलिस ने उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दियार गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!