Saturday, October 17, 2026
Uttarakhand

मां कुष्मांडा की आराधना कर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने 1300 कन्याओं का किया विधिवत पूजन

आज कैंट विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 42 कवाली वार्ड 38 पंडितवाड़ी मैं मां दुर्गा मंदिर पर चतुर्थ नवरात्र पर मां कुष्मांडा की आराधना कर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने 1300 कन्याओं का किया विधिवत पूजन।

शारदीय नवरात्र के चतुर्थ दिवस पर मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कन्याओं का विधिवत पूजन एवं अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण इस आयोजन में मां भगवती के गीत जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने मां कुष्मांडा के चरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप हमें शक्ति, साहस, संयम, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमारी सनातन संस्कृति की वह पवित्र परंपरा है, जो नारी शक्ति में देवी के स्वरूप का दर्शन कराती है। कन्याओं का सम्मान करना, उन्हें स्नेह देना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित रहना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। मां कुष्मांडा की आराधना हमें सकारात्मक ऊर्जा, नई चेतना और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नवरात्र के इस पावन पर्व पर मां भगवती की आराधना के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा, कन्याओं के सम्मान और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें।

कार्यक्रम का समापन मैं सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने क्षेत्र की महिला 8कीर्तन मंडलियों का कीर्तन किट देकर माता बहनों का सम्मान किया जिसमें माँ चण्डिका कीर्तन मंडली से श्रीमती बबीता रेखा शर्मा

धर्म जागरण समन्वय कीर्तन मंडली से हिमानी पूजा शर्मा

दुर्गा काली कीर्तन मंडली से रीमा रजनी सतेश्वरी कीर्तन मंडली से पूनम किरन नागेश्वर मंदिर समिति से सुमन देवी राज बाला शिव मंदिर समिति कमला देवी संगीता त्रिवेदी

भुवनेश्वर महादेव मंदिर समिति संगीता देवी शीला देवी दुर्गा मंदिर समिति मंजू देवी सुशीला देवी

सभी कीर्तन मंडलियों ने महानगर अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया

कार्यक्रम महामंत्री संदीप मुखर्जी सुनील शर्मा राजेश बडोनी रंजीत पुष्कर चौहान मंडल अध्यक्ष पार्षद के लक्ष्मी रामबाबू एवं गण कार्यकर्ता क्षेत्र सम्मानित जनता उपस्थित रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!