Thursday, October 15, 2026
Uttarakhand

हरिद्वार द्वारा इण्टर कॉलेज इमाम साहब में साईबर सुरक्षा अभियान के तहत चलाया विशेष जागरूकता अभियान

कोतवाली पिरान कलियर

*हरिद्वार द्वारा इण्टर कॉलेज इमाम साहब में साईबर सुरक्षा अभियान के तहत चलाया विशेष जागरूकता अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, पीड़ितों को त्वरित राहत एवं Cyber Crime से संबंधित विभिन्न National Portals/Modules के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु Cyber Crime से संबंधित लंबित व प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, पीड़ितों की धनवापसी स्कूल कॉलजों में जन जागरुकता इत्यादि बिन्दुओं पर दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2026 तक राज्यव्यापी “Cyber Suraksha Abhiyan 2.0″ संचालित किया जा रहा है इसी क्रम में आज कोतवाली पिरान कलियर की टीम द्वारा दिनांक 14.10.26 को इमाम साहब इण्टर कॉलेज में बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए एक विशेष साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल में बरती जाने वाली सावधानियों, जैसे पर्सनल डेटा की सुरक्षा और अजनबियों से दूरी बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों के माध्यम से बच्चों को साइबर बुलिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना और उन्हें एक सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण प्रदान करना है।
इस अवसर पर थाने के उप-निरीक्षक श्री योगेश कुमार, पुलिस कर्मी व कॉलेज के प्रधानाचार्य मय अध्यापकगण सभी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!