श्री रामलीला समिति (रजि.) मौ.लक्कड़हारान ज्वालापुर के रंग मंच पर मंगलवार को सूर्पनखा लक्ष्मण संवाद, खर-दूषण वध लीला का हुआ भव्य मंचन
दर्शकों की भारी भीड़ ने देर रात तक उठाया रामलीला का आनंद कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि माननीय श्री राजीव शर्मा (अध्यक्ष-नगरपालिका परिषद शिवालिक नगर), श्री आलोक शर्मा (राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस), श्री कृष्ण कुमार ठेकेदार (सभापति श्री गंगा सभा हरिद्वार), श्री मनोज गर्ग (पूर्व महापौर), श्री मनोज सैनी (पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब), श्री सोम त्यागी , श्री सुनील मिश्रा (वरिष्ठ पत्रकार), श्री शान्तनु सरायवाले, माधवन सरायवालो के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, लक्ष्मण की आरती कर आशिर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हमें सत्य त्याग मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि रामलीला के आयोजन से हमारी नई पीढ़ी को अपनी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से रूबरू होने का मौका मिलता है जिसके लिए श्री राम लीला समिति के सभी पदाधिकारी एवं कलाकार साधुवाद एवं बधाई के पात्र है जिन्होंने आज भी इस परंपरा को जीवन्त बनाएं रखा है।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री राम सरदार, श्री नरेंद्र अधिकारी, अनिल सिखौला, मंत्री-प्रदीप पत्थरवाले, अध्यक्ष-नितिन अधिकारी, निर्देशक-दुष्यंत कुएंपेवाले, संयोजक- मधुसूदन हेम्मनके, कोषाध्यक्ष-शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक- उदित वशिष्ठ, स्वागत मंत्री-सत्यम अधिकारी,
प्रवीण खेड़ेवाले, नितिन खेड़ेवाले, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, शशांक सिखौला, गौरव चक्रपाणि, तन्मय सरदार, विनीत सिखौला, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, केतन पत्थरवाले,
आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक चाकलान आदि उपस्थित रहे।
