Saturday, October 17, 2026
Uttarakhand

“ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर हरिद्वार पुलिस का लगातार प्रहार

कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

“ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर हरिद्वार पुलिस का लगातार प्रहार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार नशा तस्करों पर कार्रवाई

01आरोपित को स्मैक के साथ धर दबोचा

आरोपित के कब्जे से 05.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैकव ₹450/- नगद बरामद

आरोपित पूर्व में भी स्मैक के मामले में कोतवाली ज्वालापुर से जेल जा चुका है

पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेत्तृव में अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाये जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना स्तर पर नशा बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दिनांक 15-16/10-2026 की रात्रि दौराने चैकिंग आरोपित सम्मून पुत्र जान मोहम्मद निवासी ईदगाह रोड मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर हरिद्वार को पंडितों के बाग मोहल्ला पावधोई के पास से 5.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक₹450/- के साथ पकडा गया।

आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम व पता आरोपित
सम्मून पुत्र जान मोहम्मद निवासी ईदगाह रोड मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर हरिद्वार।

बरामदगी का विवरण
1-5.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद
2-₹450/- नगद बरामद

आपराधिक इतिहास
मु0अ0स0-292/2024
धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

पुलिस टीम-
1-प्रभारी चौकी बाजार उ0नि0 पुष्कर चौहान
2-कांस्टेबल अनिल चौहान
3-कांस्टेबल बृजमोहन


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!