Tuesday, October 20, 2026
Uttarakhand

दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी

यातायात पुलिस हरिद्वार

दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी

दशहरा मेला एवं रावण दहन के दौरान इन मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हरिद्वार शहर में दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न मेला स्थलों के आसपास यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।

🔴सेक्टर-4, बीएचईएल

1. सेक्टर-4, बीएचईएल-सिडकुल की ओर से आने वाला यातायात सेक्टर-4 से सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3, स्वर्ण जयंती पार्क होते हुए भगत सिंह चौक एवं रानीपुर मोड़ की ओर जाएगा
2. ⁠रानीपुर मोड़ एवं भगत सिंह चौक की ओर से आने वाले वाहन स्वर्ण जयंती पार्क से सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3, सेक्टर-4 चौक होते हुए सिडकुल एवं रोशनाबाद की ओर जाएंगे।
3. ⁠सेक्टर-4 चौक से स्वर्ण जयंती पार्क चौक तथा शॉपिंग सेंटर से सेक्टर-4 चौक के बीच सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन वाहन अनुमन्य होंगे।

पार्किंग-सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 के सामने एवं स्वर्ण जयंती पार्क के सामने खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। क्षमता लगभग 300 वाहन।

🔴सेक्टर-1, बीएचईएल
सेक्टर-1 चौक से स्टेट बैंक तिराहे के मध्य सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन वाहन अनुमन्य होंगे।

पार्किंग- स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-2 एवं मानव संसाधन विकास केंद्र के सामने खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। क्षमता लगभग 400 वाहन।

🔴 जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर
जटवाड़ा पुल चौक से नहर पटरी की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग- रानीपुर झाल नहर पटरी की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग रेगुलेटर पुल के समीप की जाएगी। क्षमता लगभग 150 वाहन।

🔴 चमगादड़ टापू मैदान
जयराम मोड़ से भीमगोड़ा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग- भीमगोड़ा एवं हाईवे की ओर से आने वाले वाहनों को हनुमान वाटिका से चमगादड़ टापू के पिछले हिस्से में पार्क कराया जाएगा। क्षमता लगभग 400 वाहन।

🔴 मोतीचूर पार्किंग मैदान (दूधाधारी मैदान)
मोतीचूर रेलवे स्टेशन तिराहे से दूधाधारी तिराहे के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

* दूधाधारी तिराहे से खड़खड़ी की ओर तथा सूखी नदी तिराहे से दूधाधारी तिराहे की ओर ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

* प्रतिबंधित ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा को दूधाधारी से हाईवे की ओर तथा सूखी नदी तिराहे से पावनधाम की ओर भेजा जाएगा।

पार्किंग- खड़खड़ी की ओर से आने वाले वाहनों को मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास सड़क के दोनों ओर तथा हाईवे की ओर से आने वाले वाहनों को दूधाधारी फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थान पर पार्क कराया जाएगा। क्षमता लगभग 400 वाहन।

* वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक अपील है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करें।

* प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

* सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें, जिससे यातायात बाधित न हो।

* आपातकालीन वाहनों को रास्ता दें तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में धैर्य बनाए रखें।

* सामान्य परिस्थितियों में यातायात यथावत संचालित रहेगा। मेला क्षेत्रों में भीड़ का दबाव बढ़ने पर उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।

* हरिद्वार पुलिस की अपील सुरक्षित रहें, यातायात नियमों का पालन करें और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!