Tuesday, October 27, 2026
Uttarakhand

गौकशी प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, 02 वांछित गिरफ्तार

थाना बहादराबाद

गौकशी प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, 02 वांछित गिरफ्तार

मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गौकशी करने के मामले में पुलिस ने दी दबिश, दोनों वांछित घर से दबोचे

गोवंश संरक्षण अधिनियम के मुकदमे में वांछित मेहरबान उर्फ चांदी और आजम गिरफ्तार

आज दिनांक 26.10.2026 को रात्रि अधिकारी उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज मय हमराही कर्मचारीगण चौकी शान्तरशाह पहुंचे, जहां चेतक-30 के कर्मचारियों द्वारा अवगत कराया गया कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गौकशी करने वाले व्यक्तियों में से दो आरोपी वर्तमान में अपने घर पर मौजूद हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल वंचितों के घरों पर दबिश दी गई, जहां मेहरबान उर्फ चांदी तथा आजम को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर मु0अ0सं0 239/26, धारा 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विवरण वांछित-

1. मेहरबान उर्फ चांदी पुत्र हाकम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
2. आजम पुत्र असलम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

पुलिस टीम-
1. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
2. कांस्टेबल शाह आलम
3. कांस्टेबल चन्दन चौहान
4. होमगार्ड कासिफ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!