Tuesday, October 27, 2026
Uttarakhand

क्षेत्रीय निवासियों और पुलिस कर्मियों को मिली नई पुलिस चौकी की सौगात

क्षेत्रीय निवासियों और पुलिस कर्मियों को मिली नई पुलिस चौकी की सौगात

एसएसपी नवनीत सिंह ने अन्य पुलिस ऑफिसर्स संग किया सीमांत चौकी चिड़ियापुर का उद्घाटन

हाईवे स्थित चौकी कानून एवं यातायात व्यवस्था लेकर है महत्वपूर्ण

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से लगी हुई है चौकी की सीमा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आज विधि अनुसार पूजापाठ कर थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत उत्तर प्रदेश बॉर्डर सीमा से लगी चिड़ियापुर चौकी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता के साथ पुलिस अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

एसएसपी नवनीत सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद परिसर का निरीक्षण किया और चौकी में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस चौकी के संचालन से बॉर्डर एरिया में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। शातिर अपराधियों की घुसपैठ रोकने के साथ ही आमजन को त्वरित सहायता मिल सकेगी।

नवनिर्मित चौकी भवन के शुभारंभ से क्षेत्रीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना और विश्वास बढ़ा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया, जिससे अपराध नियंत्रण व यातायात प्रबंधन में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राईम/ ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी दीपक कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी तथा थाना श्यामपुर स्टाफ मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!