कांग्रेस का भूमि संरक्षण अभियान अपनी डूबती राजनीतिक जमीन बचाने की छटपटाहट:आशुतोष शर्मा
कांग्रेस का भूमि संरक्षण अभियान अपनी डूबती राजनीतिक जमीन बचाने की छटपटाहट-आशुतोष शर्मा
हरिद्वार, 4 नवम्बर। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का भूमि बचाओ अभियान भूमि संरक्षण की मुहिम नहीं, बल्कि अपनी डूबती राजनीतिक जमीन बचाने की छटपटाहट है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठा नैरिटिव गढ़कर अपने कार्यकाल में हुए जमीनों के आवंटन पर उठे सवालों का जवाब देने के बजाय जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस का राजनीतिक अभियान चाहे जितना आक्रामक हो, उत्तराखंड का विकास रुकने वाला नहीं है। पारदर्शिता, जीरो टालरेंस और जीरो करप्शन की नीति पर चल रही प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ाने के लिए उद्यम लगाने की नीति पर काम कर रही है। आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए अभियान चलाती रहे, लेकिन धामी सरकार प्रदेश के भविष्य को मजबूत करने के लिए काम करती रहेगी। प्रैसवार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश पाल, जिला कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी आदि भी मौजूद रहे।
