27वां राज्य स्थापना दिवस जनपद में हर्षोल्लास से मनाया गया

बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक ने राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई देते हुये कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कड़े संघर्ष के बाद राज्य मिला है, राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलनकारियों द्वारा अपने प्राणों की आहूती दी गई तथा जेल में अनेकों यातनाएं सही है और राज्य निर्माण में मातृ शक्ति ने बहुत बड़ा संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृ शक्ति ने राज्य निर्माण हेतु आधारशिला का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मानवीय संवेदनाओं, मूल भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य गठन कर, आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का तोहफा दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य ने इन 26 वर्षों के सफर में बहुत कुछ पाया है और भी बहुत कुछ पाना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि से विशेष लगाव है और कई अरब रूपये की योजनाएं उत्तराखण्ड को दी है। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ की भूमि से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प लिया कि अपने राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुमुॅखी विकास हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में आन्दोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, नकल विरोधी कानून, धर्मान्तरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता सहित रूद्रपुर में बाईपास, किच्छा में सेटेलाईट एम्स की स्थापना, स्मार्ट औद्योगिक पार्क, रूद्रपुर में फोरेसिंक विश्वविद्यालय स्वीकृति, आद्युनिक सर्किट हाउस का निर्माण, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण को विस्तारीकरण कर इंटरनेशनल स्तर का बनाया जा रहा है इसके साथ ही नई रेल का संचालन, सड़को का विकास, प्रदेश में हैली सेवा संचालित की गई है। उन्होने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुमुंखी विकास हेतु बड़े विजन, ईमानदारी व संकल्प रहित विकल्प के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा हम सभी का दायित्व है कि मिल-जुलकर समन्वय बनाते हुये प्रदेश को भारत का नम्बर वन राज्य बानाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।


जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों द्वारा जिन अपेक्षाओं आकांक्षाओं को लेकर राज्य गठन हेतु आन्दोलन किया गया था उनकी भावनाओं के अनुरूप निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि चहुमुखी विकास हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना होगा। उन्होने कहा कि सभी कर्मचारी तथा अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता एवं ईमानदारी से करे यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी।

कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों के चैक वितरण के साथ ही उत्कृट कार्य करने वाले कर्मचारियों, चित्रकला प्रतियोगिता विजेताओ, मैराथन रेस विजेताओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी रमा गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गदरपुर मनोज कुमार गम्बर, गुलरभोज के सतीश चुघ, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरू, अनिल चौहान, केके बत्रा, पीसी शर्मा, बलराज सिंह, सुनील चौहान, अवतार सिंह बिष्ट, चन्द्रा पंत, जानकी जोशी, देवकी बिष्ट, कांति भाकुनी, सावित्री जोशी, शिव भाटियां सहित अनेक राज्य आन्दोलनकारी, गणमान्य व अधिकारी आदि उपस्थित थे।
