Saturday, November 14, 2026
Uttarakhand

न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

*कोतवाली नगर*

*न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

*लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा वारंटी कोतवाली नगर पुलिस ने दबिश देकर दबोचा*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार फरार चल रहे वारंटी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

शातिर वारंटी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। इसी क्रम में दिनांक 13-11-2026 को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा लिया।

नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता वारंटी*

आशु गुप्ता उर्फ घोंचू पुत्र सिंधु गुप्ता, निवासी विकास कॉलोनी, मायापुर, हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष

*संबंधित मुकदमा: Criminal Case No. 4187/2023*

धारा: 60 आबकारी अधिनियम।

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल

2. कानि0 302 ना0पु0 आनन्द सिंह तोमर

3. कानि0 108 ना0पु0 अर्जुन सिंह


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!