Monday, November 16, 2026
Uttarakhand

अयोध्या धाम से परमार्थ निकेतन पहुँचे संत श्री रामदिनेश आचार्य जी महाराज

अयोध्या धाम से परमार्थ निकेतन पहुँचे संत श्री रामदिनेश आचार्य जी महाराज
🌺परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में की दिव्य गंगा आरती
💥गंगा तट पर हुई यमुना जी की चर्चा
🌺छठ महापर्व प्रकृति, संस्कृति, स्वास्थ्य एवं सूर्य उपासना का दिव्य उत्सव
🌸छठ पर्व पर एक हठ की अब यमुना जी की बारी है

✨हरि की कथा, हरित कथा
🙏🏿स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश, 16 नवम्बर। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा, माँ गंगा के दिव्य तट, परमार्थ निकेतन में अयोध्या धाम से संत श्री रामदिनेश आचार्य जी महाराज का दिव्य आगमन हुआ। इस पावन अवसर पर आध्यात्मिकता, भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और सनातन परंपराओं के संरक्षण का दिव्य संदेश दिया।
आचार्य जी महाराज ने परमार्थ निकेतन की दिव्यता, आध्यात्मिक ऊर्जा और अलौकिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि परमार्थ निकेतन, आश्रम भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मानवता की सेवा का अद्भुत संगम है।
परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी सनातन परंपरा का अत्यंत पावन पर्व है। यह भगवान सूर्य की उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जीवन के प्रति श्रद्धा का अनुपम उत्सव है। छठ, प्रकृति, संस्कृति और स्वास्थ्य को समर्पित जीवनदृष्टि है। इसमें जल, सूर्य, पृथ्वी और प्रकृति के समस्त तत्वों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि हमारा जीवन प्रकृति के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है और प्रकृति के संरक्षण में ही मानव जीवन का कल्याण निहित है।
उन्होंने कहा कि “हरि की कथा, हरित कथा” अर्थात भगवान की कथा और प्रकृति की कथा एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। ईश्वर की आराधना तभी पूर्ण होती है, जब हम उनकी बनाई हुई सृष्टि का सम्मान करें, उसकी रक्षा करें और उसके प्रति संवेदनशील बनें। हरित जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और प्रकृति के प्रति प्रेम ही आध्यात्मिक जीवन के वास्तविक आधार हैं।
छठ महापर्व हमें सूर्यदेव के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ अनुशासन, संयम, तपस्या, श्रद्धा और समर्पण की प्रेरणा देता है। व्रतियों की साधना, उनकी निष्ठा और प्रकृति के प्रति उनकी अटूट आस्था भारतीय संस्कृति की अद्भुत शक्ति का परिचायक है। यह पर्व परिवार, समाज और प्रकृति को एक सूत्र में बाँधने वाला दिव्य उत्सव है।

संत श्री रामदिनेश आचार्य जी महाराज ने परमार्थ निकेतन की आध्यात्मिक दिव्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि यहाँ की पवित्रता, शांति, माँ गंगा का दिव्य सान्निध्य और सेवा की भावना अत्यंत अद्भुत एवं अलौकिक है। उन्होंने कहा कि माँ गंगा ने पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज को स्वयं अपनी आरती के लिए चुना है। यह केवल एक आध्यात्मिक अनुभूति नहीं, बल्कि माँ गंगा के प्रति उनकी अनन्य श्रद्धा, समर्पण और सेवा का दिव्य प्रतीक है। माँ गंगा की आरती के माध्यम से पूज्य स्वामी जी जिस प्रकार देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और मानवता की सेवा से जोड़ते हैं, वह अत्यंत प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति की चिंता करना मानवता की चिंता करना है और प्रकृति की सेवा करना मानवता की सेवा करना है। जब हम नदियों को स्वच्छ रखते हैं, वृक्षों का संरक्षण करते हैं, जल की रक्षा करते हैं और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनते हैं, तब हम आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करते हैं। प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनशीलता ही हमारी संस्कृति की वास्तविक पहचान है।

पूज्य आचार्य जी महाराज ने कहा कि संस्कृति और प्रकृति जितनी शुद्ध होती हैं, मानव जीवन भी उतना ही शुद्ध, सुंदर और संतुलित बनता है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पवित्रता, करुणा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करने की प्रेरणा देती है। प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करना ही वास्तविक आध्यात्मिक उन्नति है।

छठ महापर्व का संदेश यही है कि सूर्य की उपासना के साथ प्रकृति की रक्षा करें, संस्कृति का सम्मान करें, स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और मानवता की सेवा को अपने जीवन का संकल्प बनाएँ। यही सनातन धर्म की दिव्यता है, यही आध्यात्मिकता की सार्थकता है और यही एक सुंदर, स्वच्छ एवं संतुलित विश्व की आधारशिला है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!