Thursday, November 26, 2026
Uttarakhand

जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखा/कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित

*संविधान दिवस*

*जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखा/कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित*

*संविधान के मुल्यों की रक्षा का पुलिस कर्मियों ने लिया वचन*

*पुलिस कार्यालय में एसपी क्राईम द्वारा मातहत को दिलाई गई शपथ*

*भारतीय संविधान के नागरिकों के जीवन में पड़ने वाले प्रभाव पर डाला प्रकाश*

*संविधान के प्रति निष्ठा एवं नागरिक अधिकारों को लागू करने के लिए किया जागरुक*

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी निर्देशों पर आज दिनांक 26.11.2026 को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय समेत जनपद के सभी कोतवाली/थाना, शाखाओं एवं कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा जवानों को शपथ दिलाई गई।

पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राईम/ट्रैफिक निशा यादव द्वारा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जवानों को शपथ दिलाई गई तथा भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस कर्मियों को नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक अधिकारों की रक्षा करने हेतु जागरुक किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!