Thursday, November 26, 2026
Uttarakhand

फिल्म ‘बाहुबली-2: द कन्क्लूजन’ के लोकप्रिय गीत ‘जय-जयकारा’ पर शानदार प्रस्तुति देकर कलाकारों ने दर्शकों में जोश और उत्साह का संचार कर दिया

हल्द्वानी ।सरस मेला स्टार नाइट में पंकज नेगी ने फिल्म ‘बाहुबली-2: द कन्क्लूजन’ के लोकप्रिय गीत ‘जय-जयकारा’ पर शानदार प्रस्तुति देकर कलाकारों ने दर्शकों में जोश और उत्साह का संचार कर दिया। गीत की मधुर धुन और शानदार गायन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं लोकप्रिय भक्ति गीत ‘बगड़ बम बम बम, बम लहरी’ पर शानदार प्रस्तुति देकर कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत इस गीत पर दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय माहौल छा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!