Thursday, November 26, 2026
Uttarakhand

मुख्य विकास अधिकारी ने परिवार सहित सरस मेले में की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को दिया प्रोत्साहन

*मुख्य विकास अधिकारी ने परिवार सहित सरस मेले में की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को दिया प्रोत्साहन*

हल्द्वानी।मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को परिवार सहित सरस मेले में पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों से लगभग 37,325 रुपये की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों एवं हस्तशिल्प सामग्री की खरीदारी में विशेष रुचि दिखाई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लोकल फॉर वोकल की भावना को प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक हस्तशिल्प को अधिक से अधिक बाजार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों की आय में वृद्धि होगी तथा हमारी मातृशक्ति आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सरस मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें और महिला समूहों के प्रयासों को प्रोत्साहित करें।

ड्राई फ्रूट से लेकर पहाड़ी नमक तक उपलब्ध हैं आकर्षक उत्पाद

सरस मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। मेले में ड्राई फ्रूट, काष्ठ शिल्प उत्पादों के साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों में झंगोरा, मांडुवा, लाल चावल, विभिन्न प्रकार की बड़ियां, पहाड़ी नमक, बद्री गाय का देशी घी सहित हस्तनिर्मित कपड़े, शॉल एवं अन्य आकर्षक उत्पाद लोगों के लिए उपलब्ध हैं।

मेले में खरीदारी के साथ ही बच्चों एवं बड़ों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों की भी व्यवस्था की गई है। सरस मेला स्थानीय उत्पादों की बिक्री, प्रचार-प्रसार एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!