कुश्ती कोच ने महिला रेसलर और उसके भाई की गोली मारकर हत्या की
हरियाणा में दोहरे हत्याकांड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक कुश्ती कोच ने कुश्ती एकेडमी में ही महिला पहवान और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। धटना में मृतक महिला कुश्ती कोच की माँ भी गोली लगने से धायल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा में सोनीपत जिले के हलालपुर गांव की कुश्ती एकेडमी में बुधवार को महिला पहलवान निशा दहिया और उसके छोटे भाई सूरज की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। निशा की मां धनपति देवी भी गोली लगने से घायल हो गईं। हत्या का आरोपी कोच पवन कुमार फरार है। जिस सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी में निशा और सूरज को गोलियां मारी गईंए वो पूर्व ओलिंपियन सुशील कुमार की एकेडमी की फ्रेंचाइजी है। इसे कुश्ती कोच पवन कुमार चला रहा था। निशा 3 साल से इस एकेडमी में प्रैक्टिस कर रही थी।
धनपति देवी के अनुसारए पवन उनकी बेटी को छेड़ता था। जब निशा ने विरोध किया तो पवन ने हत्या कर दी। घटना से भड़के गांववालों ने जमकर तोड़फोड़ करने के बाद एकेडमी को आग के हवाले कर दिया। निशा पर करीब डेढ़ महीने पहले भी फायरिंग की गई थी।
रोहतक पीजीआई में भर्ती धनपति देवी की शिकायत पर पुलिस ने कुश्ती एकेडमी के संचालक पवनए उसकी पत्नीए पवन के साले सचिन और हलालपुर गांव के ही अमित नामक युवक पर मर्डर का केस दर्ज कर लिया। धनपति देवी के अनुसारए पवन काफी समय से उनकी बेटी निशा से छेड़छाड़ कर रहा था जिसका वह विरोध करती थी। निशा ने पवन की हरकतों के बारे में घर पर बताया तो उन्होंने पवन को समझाया मगर वह बाज नहीं आया। बुधवार को भी पवन ने छेड़छाड़ की तो निशा ने उन्हें फोन किया। वह बेटे सूरज को लेकर एकेडमी पहुंची तो देखा कि वहां निशा की लाश पड़ी थी। उसी समय पवन और सचिन ने उन पर भी गोलियां चला दीं जिसमें सूरज की जान चली गई और वह खुद घायल हो गईं।