Tuesday, March 10, 2026
IndiaUttarakhand

केंद्र की महात्वाकांक्षी चारधाम परियोजना को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

  • खास बातें
  • परियोजना का उद्देश्य है सड़कों को 10 मीटर तक चौड़ा करना
  • सीमा से सटी सड़कों को डबल लेन करने की भी मिली अनुमति
  • भारत की चीन तक पहुंच होगी और आसान

आज सुप्रीम कोर्ट ने ऑल वेदर राजमार्ग परियोजना में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और डबल लेन हाइवे बनाने के लिए केंद्र को हरी झंडी दिखा दी है। केंद्र सरकार ने अपनी याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि भारत-चीन वास्तवित नियंत्रण रेखा की ओर से जाने वाली सीमा सड़कों के लिए यह फीडर सड़कें हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हाईवे निर्माण के लिए सड़क की चौड़ाई बढ़ाने में रक्षा मंत्रालय की कोई दुर्भावना नहीं है। अदालत सशस्त्र बलों की ढांचागत जरूरतों का अनुमान नहीं लगा सकती है। 
केंद्र सरकार की चारधाम परियोजना का उद्देश्य यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करना है। 900 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की लागत 12 हजार करोड़ रुपये अनुमानित है।  इस परियोजना का उद्देश्य सड़कों को 10 मीटर तक चौड़ा करना है। यह अनुमति मिलने के बाद उत्तराखण्ड की चारधाम परियोजना के तहत भारत की चीन तक पहुंच और आसान हो जाएगी और किसी भी मौसम में भारतीय सेना चीन से सटी सीमाओं पर पहुंच सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!